नई दिल्ली, मार्च 28 -- टीवी सीरियल 'अनुपमा' में मोहित धीरे-धीरे अपना हक जमाने की कोशिश करेगा। वह कोठारी हाउस के अंदर घुसने के बाद अब कोठारी के बिजनेस में भी घुसने की कोशिश करेगा। मोहित, गौतम को मक्खन लगाएगा। वह कहेगा, 'मैं पराग सर का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं पराग सर के साथ काम करके उनसे कुछ सीखना चाहता हूं। सर प्लीज मुझे उनके ऑफिस में जॉब दिलवा दें।' गौतम, मोहित की बातों में नहीं आएगा।दो दिन बाद मोहित नई चाल चलेगा। वह सामान पैक करके कोठारी हाउस छोड़ने का नाटक करेगा। जब मोहित, कोठारी हाउस से जाने वाला होगा तभी पराग के फोन पर कॉल आएगा। उसे पता चलेगा कि उसके अकाउंटेंट का एक्सीडेंट हो गया है। मोहित मौके पर चौका मारेगा। वह पराग से अकाउंटेंट की जॉब मांगेगा। पराग मान जाएगा। इस तरह मोहित, कोठारी हाउस के बाद कोठारी के बिजनेस में भी अपने पैर जमा लेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.