नई दिल्ली, मार्च 2 -- अनुपमा की बेटी राही और प्रेम की शादी में कई चुनौतियां आएंगी। कोठारी परिवार की तरफ से खड़ी की जा रही मुश्किलों के बाद गौतम का फेंका पत्ता भी शादी को लगभग टूटने की कगार पर ले आएगा। राही का सगा पिता संपत शादी में आकर अपनी बेटी और उसकी मां के अतीत के बारे में सभी को बता देगा जिसके बाद वसुंधरा शादी तोड़ने की जिद पकड़ लेगी। अनुपमा चीजों को संभालने की पूरी कोशिश करेगी, लेकिन बात नहीं बन सकेगी। फैंस मायूस हैं कि शायद अब राही और प्रेम एक नहीं हो सकेंगे, लेकिन फिक्र मत कीजिए। एक ताजा अपडेट के मुताबिक राही और प्रेम शादी के बंधन में बंधेंगे।फाइनली होने वाली है प्रेम-राही की शादी लाइन हिन्दुस्तान ने आपको बताया था कि प्रेम राही को एक मंदिर में लेकर जाएगा जहां दोनों शादी करने वाले होंगे, लेकिन राही इस तरह शादी करने से इनकार कर देगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.