नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Anga Election Result: अंग प्रमंडल की 21 सीटों में से 20 पर एनडीए ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं केवल जमुई की चकाई सीट पर आरजेडी प्रत्याशी सावित्री देवी ने जीत हासिल की है। मुंगेर में एनडीए ने सभी सीटों पर कब्जा कर लिया है। वहीं लखीसराय सीट पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा कांग्रेस उम्मीदवार से जीत गए हैं। अंग क्षेत्र में पांच जिले आते हैं। इनमें भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिले शामिल हैं। अंग क्षेत्र सांस्कृतिक रूप से बहुत मायने रखता है। ऐसे में एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए यह क्षेत्र महत्वपूर्ण थे। 6:35 बजे - Anga Chunav Result 2025- अंग क्षेत्र की सभी 21 सीटों पर एनडीए ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं कई सीटों पर परिणाम घोषित भी हो गए हैं। 3:35 बजे - Anga Chunav Result 2025- अंग क्षेत्र में एनडीए बड़ी जीत की ...