नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Anant Chaturdashi 2025: हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी का बड़ा महत्व है। इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। इस पावन दिन लोग व्रत रखते हैं, व्रत कथा पढ़ते हैं और अनंत सूत्र पीला धागा बांधते हैं। जिसमें चौदह गांठे होती हैं। ज्योतिषों के अनुसार अनंत सूत्र की चौदह गाठें भूलोक, भुवलोक, स्वलोक, महलोक, जनलोक, तपोलोक, ब्रह्मलोक, अतल, वितल, सतल, रसातल, तलातल, महातल, और पताल लोक का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता है कि पूजा के बाद महिलाओं को बाएं हाथ की बाजू में अनंत सूत्र बांधना चाहिए। वहीं, पुरुषों को दाएं हाथ के बाजू में अनंत सूत्र बाधना चाहिए। रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.