नई दिल्ली, फरवरी 2 -- AMU Admission 2026: देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने विभिन्न स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा और प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। जो छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।आज से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 1 फरवरी 2026 से उपलब्ध करा दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार एक से अधिक कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें एक ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म का उपयोग करना होगा।प्रवेश ...