नई दिल्ली, जनवरी 28 -- दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स और टेक कंपनियों में से एक Amazon ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह दुनिया भर में करीब 16,000 कर्मचारियों की नौकरियों से छुट्टी कर रही है। बता दें, यह फैसला कंपनी के मौजूदा रीस्ट्रक्चरिंग प्लान का हिस्सा है, जिसमें AI का विस्तार किया जा रहा है। Amazon की ओर से की गई यह छंटनी पिछले तीन महीनों में ऐसा दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले कंपनी ने करीब 14,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। दोनो राउंड को मिलाकर Amazon अब तक लगभग 30,000 कॉर्पोरेट पोजीशंस खत्म करने की योजना पर काम कर रहा है। यह भी पढ़ें- ChatGPT ने बचाई पालतू कुत्ते की जान; केवल 5 प्रतिशत चांस के बाद भी 'चमत्कार'इन डिपार्टमेंट्स के कर्मचारी हुए प्रभावित रिपोर्ट्स के...