मधेपुरा, नवम्बर 14 -- Alamnagar Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मधेपुरा जिले की आलमनगर सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। यहां से जदयू के नरेंद्र नारायण यादव लगातार 8वीं बार चुनावी मैदान में हैं। वहीं, महागठबंधन ने यहां विकासशील इंसान पार्टी के नबीन कुमार को टिकट दिया है। इसके अलावा जन सुराज पार्टी से सुबोध कुमार सुमन चुनाव लड़ रहे हैं। दोपहर 1.15 बजे- Alamnagar Chunav Result 2025: नरेंद्र नारायण ने 11638 वोटों की बढ़त बना ली है। दोपहर 12.25 बजे- Alamnagar Chunav Result 2025: नरेंद्र नारायण ने 11336 वोटों की बढ़त बना ली है। सुबह 10.50 बजे- Alamnagar Chunav Result 2025: दूसरे राउंड में 5951 वोटों के साथ जदयू के नरेंद्र नारायण आगे चल रहे हैं। सुबह 10.50 बजे- Alamnagar Chunav Result 2025: पहले राउंड की गिनती ...