नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध 400 से ज्यादा फार्मेसी कॉलेजों के बीफार्मा और डीफार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए मंगलवार को संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसे अभ्यर्थी एकेटीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग (यूपीटीएसी) 2025 के लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। एकेटीयू में शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत बीफार्मा और डीफार्मा पाठ्यक्रम की काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन चार चरणों में किया जाएगा। इसमें एक स्पेशल चरण भी शामिल हैं। शुरूआती तीन चरणों की काउंसलिंग सीयूईटी यूजी की मेरिट के आधार पर होगी, जबकि अगले चरण में इंटरनल स्लाइडिंग का विकल्प मिलेगा। जिसमें सीयूईटी यूजी और पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थियों को पंजीकरण और काउंसलिंग का मौका दिया जाएगा। कुलपति प्रो. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.