नई दिल्ली, फरवरी 3 -- Airtel Launched Two New Plans: अगर आप Airtel सिम यूज करते हैं और हर महीने डेटा खत्म होने की टेंशन से परेशान रहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने 4G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा से जुड़े नए प्लान पेश किए हैं। कंपनी का कहना है कि इन प्लान्स का मकसद यूजर्स को अनलिमिटेड इंटरनेट अनुभव देना है, खासकर उन लोगों के लिए जो ज्यादा वीडियो देखते हैं, ऑनलाइन क्लास करते हैं या वर्क फ्रॉम होम करते हैं। एयरटेल ने दो नए प्लान्स को लॉन्च किया है। इन प्लान्स की कीमत 399 रुपए और 449 रुपए है। Airtel का 399 रुपए वाला प्रीपेड प्लान Airtel का 399 रुपए प्रीपेड प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड 4G डेटा की सुविधा देता है। एयरटेल के इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा और रोज 2.5GB ...