नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह का विवादित बयान समाने आया है। शिवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि राजा सुहेलदेव के बारे में कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की जुबान काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव राजभर को 'लुटेरा' कहने वाले शौकत अली 'मुगलिया सोच' से ग्रस्त हैं। उल्लेखनीय है कि बहराइच शहर में तीन दिन पहले आयोजित कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव को अपशब्द कहे थे। शेख दहीर के एक व्यक्ति की ओर से देहात कोतवाली मे दी गई तहरीर पर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली व जिलाध्यक्ष फिरोज बागवान के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। देहात कोतवाली के तिकोनी बाग इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.