नई दिल्ली, फरवरी 13 -- देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। All India Institute of Medical Sciences, New Delhi (एम्स) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET)-10 के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए देश के विभिन्न एम्स संस्थानों में 3000 से अधिक नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरा जाएगा। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। स्वास्थ...