नई दिल्ली, फरवरी 20 -- भारत मंडपम में हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक सेवक को चोट पहुंचाने और हमला करने, सरकारी कर्मचारी के आदेश की अवहेलना करने, गैरकानूनी जमावड़ा करने व निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप हैं। इसे लेकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को 'AI इम्पैक्ट समिट' स्थल पर हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में युवा कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इस मामले में व्यापक साजिश के पहलू की जांच कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.