नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Delhi Police New Traffic Advisory: भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट के चलते वीआईपी मूवमेंट के चलते दिल्ली पुलिस ने नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इससे पहले बुधवार को भी जाम लगा रहा। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक आसपास की कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक पर रोक और डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी भी की गई थी, लेकिन इसके बाद भी दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक लगा और कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एआई समिट में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस जैसे दिग्गज शामिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस का बड़ा ऐक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'कबूतर' गिरफ...