नई दिल्ली, फरवरी 25 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संभावित व्यवधान की आशंका अब कम होती नजर आ रही है। एंथ्रोपिक द्वारा कई SaaS कंपनियों के साथ साझेदारी की घोषणा के बाद बुधवार को इंफोसिस, विप्रो और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) समेत प्रमुख आईटी कंपनियों के शेयरों में 5% तक की तेजी दर्ज की गई। यह उछाल ऐसे समय में आई है, जब पिछले पांच दिनों से बाजार में लगातार भारी बिकवाली का दौर चल रहा था। दरअसल, एंथ्रोपिक ने अपने एंटरप्राइज एजेंट इवेंट में कई महत्वपूर्ण साझेदारियों का ऐलान किया, जिससे निवेशकों का भरोसा लौटा है कि एआई सॉफ्टवेयर सेक्टर को बाधित नहीं करेगा बल्कि उसके साथ मिलकर काम करेगा। कंपनी ने अपने क्लाउड कॉवर्क प्लेटफॉर्म में भी अपडेट पेश किए, जिससे व्यवसाय इस प्रोडक्टिविटी टूल को सेल्सफोर्स के स्लैक, इंटुइट, डॉक्यूसाइन, लीगलजूम, फैक्ट...