नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- Ahoi Ashtami 2025 Time: अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी उम्र व अच्छी सेहत के लिए रखा जाता है। आज अहोई अष्टमी का व्रत रख विधि-विधान के साथ पूजन किया जाएगा। सुबह में व्रत संकल्प लेकर व्रत का आरंभ होगा। वहीं, शाम के समय अहोई माता की पूजा कर तारों व चंद्रमा के दर्शन करने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 12:24 मिनट से अष्टमी तिथि शुरू होगी, जो 14 अक्टूबर की सुबह 11:09 बजे तक रहेगा। अहोई अष्टमी में संध्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन माताएं पूरा दिन निर्जल व्रत रहकर शाम को तारे को अर्घ्य देकर व्रत खोलती है और अहोई माता से अपनी संतान की दीर्घ आयु की कामना करती हैं। आज शाम में पूजा के लिए 1 घंटे 15 मिनट का मुहूर्त मिल रहा है। इसके साथ ही सुबह में ही राहुकाल भी लग रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं...