नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Adarsh Nagar Election Result 2025 (आदर्श नगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2025): आदर्श नगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार भाटिया जीत गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुकेश गोयल को 11482 वोटों से हराया है। करीब एक दशक से आप का इस सीट पर कब्जा था। शुरुआती रुझानों में आप उम्मीदवार आगे चल रहे थे। हालांकि बाद में उन्होंने बड़ा उलटफेर किया और अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाए रखी। 2020 के विधानसभा चुनाव में राजकुमार भाटिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार जीतकर उन्होंने उस बदले को पूरा कर लिया है।राजकुमार भाटिया ने पलटी बाजी आदर्श नगर सीट पर 2015 और 2020 के चुनाव में आप उम्मीदवार को जनता का सपोर्ट मिलता रहा। हालांकि इस बार कई कारणों से भाजपा उम्मीदवार को जीत मिली। शुरुआत में आप उम्मीदवार आगे रहे लेकिन जैसे-जैस...