भोपाल, मई 19 -- मध्य प्रदेश की भोपाल की एक दुकान में भीषण आग लग गई। ये आग इतनी भीषण थी दुकान का सारा समान जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में सोमवार को एक गारमेंट स्टोर में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया।आग की घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। टीटी नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर मान सिंह चौधरी के अनुसार, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान का सामान काफी नुकसान पहुंचा है। एएनआई से बात करते हुए चौधरी ने कहा, कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान का सारा सामान जल गया। चश्मदीदों के अनुसार, एसी में शॉर्ट-सर्किट हुआ था, जिसके कारण आग लग गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.