दिल्ली, मार्च 24 -- दिल्ली सरकार बजट सत्र के पहले दिन से ही आम आदमी पार्टी पर आक्रामक है। डीटीसी बसों पर कैग रिपोर्ट जारी करने के बाद अब सीएम रेखा गुप्ता आप के कार्यकाल पर एक श्वेत पत्र यानी व्हाइट पेपर भी जारी करेंगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि वह जल्द ही पिछली सरकार पर श्वेत पत्र जारी करेंगी। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आखिर श्वेत पत्र क्या होता है?क्या होता है व्हाइट पेपर? व्हाइट पेपर किसी खास विषय या मुद्दे पर पूरी जानकारी,विश्लेषण और प्रस्ताव देता है। इसका मकसद निर्णय लेने की प्रक्रियाओं को सूचित करना,समाधान प्रस्तावित करना या कार्रवाई के लिए सिफारिशें पेश करना होता है। इसे अक्सर सरकारें,संगठन या विशेषज्ञ नीति को आकार देने के लिए तैयार करते हैं। एक व्हाइट पेपर नीति निर्माताओं, हितधारकों और जनता को सरकार की नीतियों,पहलों और अर्थव्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.