चण्डीगढ़, नवम्बर 27 -- पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा भी ले लिया है। इस फैसले की जानकारी देते हुए पार्टी की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। इसके मुताबिक बलजीत सिंह चन्नी के नशा तस्करों के साथ करीबी संबंध पाए गए हैं और जांच में ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें बाहर करने और मेयर पद से हटाने का निर्णय लिया। कथित तौर पर इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद पार्टी हाईकमान ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है।आप के पहले मेयर बन रचा था इतिहास बलजीत सिंह चन्नी पंजाब में आम आदमी पार्टी के पहले मेयर बने थे। बलजीत सिंह को 21 अगस्त 2023 को निर्विरोध मोगा नगर निगम का मेयर चुना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.