चंडीगढ़, जून 27 -- पंजाब की तरन तारन विधानसभा सीट के विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे और अमृतसर के ही एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद वह शुक्रवार को जिंदगी की जंग हार गए। उनका 66 साल की उम्र में निधन हुआ है। हाल ही में आए उपचुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। लेकिन अब सोहल के निधन के बाद राज्य में एक बार फिर से उपचुनाव कराना होगा। कश्मीर सिंह सोहल के परिवार में उनकी पत्नी नवजोत कौर हुंदाल, बेटा और एक बेटी हैं। उनके दोनों ही बच्चे मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में कश्मीर सिंह सोहल ने शिरोमणि अकाली दल के हरमीत सिंह संधू और डॉ. धर्मवीर अग्निहोत्री को शिकस्त दी थी, जो कांग्रेस से मैदान में थे। 2017...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.