बोटाड, अक्टूबर 12 -- आम आदमी पार्टी द्वारा गुजरात में आयोजित किसान महापंचायत में हिंसा भड़क उठी। इस दौरान हुए पथराव में तीन पुलिसवाले घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसानों पर गुजरात में दमन का चक्र चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को गुजरात के बोटाड जिले में किसानों के लिए आप द्वारा आयोजित महापंचायत में पुलिस पर पथराव किया गया। इसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। उन्होंने बताया कि इस घटना में कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने दावा किया कि हद्दाद गांव में शाम को महापंचायत आयोजित करने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। एसपी धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि महापंचायत का आयोजन अवैध रूप से किया गया था। ये लोग बाजार को नुकसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.