नई दिल्ली, मई 17 -- AAP 13 Councilors Resign: दिल्ली नगर निगम की राजनीति में शनिवार को नया राजनीतिक भूचाल आ गया। आम आदमी पार्टी की ढाई वर्ष तक निगम में सत्ता में रहते हुए नेता सदन रहे आदर्श नगर से पार्षद मुकेश गोयल ने 12 पार्षदों के साथ शनिवार को इस्तीफा दे दिया। इसके कई राजनीतिक कारण भी मुकेश गोयल और अन्य पार्षदों ने बताए। साथ ही आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और पार्टी के निगम से जुड़े मुद्दों के कामकाज को लेकर भी कई सवाल खड़े किए। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुकेश गोयल ने अन्य वरिष्ठ पार्षद हेमचंद गोयल के साथ शनिवार दोपहर प्रेसवार्ता की। इस दौरान मुकेश गोयल ने कुल 13 पार्षदों के साथ नई पार्टी बनाने का भी ऐलान किया। 13 पार्षदों की नई पार्टी का नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी को रखा गया।इन कारणों से छोड़ी पार्टी - मुकेश गोयल ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.