नई दिल्ली, फरवरी 23 -- Gold Rate 23 Feb.: सोने के जेवर खरीदने वालों के लिए आज की खबर मायूस करने वाली है। शादियों के सीजन के बीच बड़ा झटका लगा है। आज सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। bullions.co.in द्वारा जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव आज 2800 रुपये उछलकर 160210 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर पहुंच गया है।कहां किस रेट पर बिक रहा सोना अगर अलग-अलग शहरों की बात करें तो बुलियंस डॉट को डॉट इन के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना 159630 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। जबकि, मुंबई में यह 159910 और कोलकाता में 159700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर चेन्नई 160370 रुपये और लखनऊ में 159950 रुपये। इंदौर में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 160080 रुपये है। जबकि, जयपुर में 159890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। स...