नई दिल्ली, जून 6 -- ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में। सूर्य, बुध वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। कन्या राशि में चंद्रमा। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। आज निर्जला एकादशी है, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन राशिफल- मेष राशि- स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। हरी वस्तु का दान करें। वृषभ राशि- भावुक होकर लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। बस प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। हरी वस्तु पास रखें। मिथुन राशि- गृह कलह के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा...