ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय, जून 5 -- ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में। सूर्य और बुध वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल- मेष राशि- शत्रु परास्त होंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें। वृषभ राशि- भावनाओं पर काबू रखें। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम में तू तू मैं मैं के संकेत हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बाकी व्यापारिक स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें। मिथुन राशि- गृह कलह के संकेत हैं। यद्यपि घरेलू सुख बढ़ चढ़कर आप भोगेंगे ...