नई दिल्ली, जुलाई 30 -- ग्रहों की स्थिति- शुक्र और गुरु मिथुन राशि में। सूर्य और बुध कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। मंगल और चंद्रमा कन्या राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।राशिफल- मेष राशि- विरोधियों पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यों में थोड़ी विघ्न-बाधा रहेगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें। यह भी पढ़ें- अगस्त में 12 महीने बाद सिंह राशि में आ रहे सूर्य, इन 3 राशियों को देंगे शुभ फल वृषभ राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान देगा। यानी महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। अगर प्रेम में हैं तो तूतू-मैंमैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा परेशानी में रहेगा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें। मिथुन र...