ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय, नवम्बर 20 -- ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में हैं, इसके अलावा केतु सिंह राशि में हैं। शुक्र तुला राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल भी वृश्चिक राशि में हैं। आज चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि में रहेंगे। इस तरह वृश्चिक राशि में चार ग्रह एक साथ आजाएगें। आज स्नान और दान की अमावस्या है। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर कर रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 20 नवंबर को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 20 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज 4 राशियों का आज प्रेम, धन,व्यापार उत्तम रहेगा राशिफल-मेष राशि-आज मेष राशि वालों के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लेकिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। सूर्य को जल देना, लाल ...