नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- Aaj ka Rashifal 16 November 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में। सूर्य और शुक्र तुला राशि में। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।Rashifal (राशिफल)- मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। मिलाजुला रिजल्ट मिलने वाला समय है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा। वृषभ राशि- भावनाओं पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा रोक लें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है, लेकिन कोलाहल से बचिएगा। व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें। मिथुन राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृ...