नई दिल्ली, मई 16 -- ग्रहों की स्थिति- बुध मेष राशि में। सूर्य वृष राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। 16 मई 2025 का राशिफल- मेष राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा। यह भी पढ़ें- मनी प्लांट से जुड़े ये 5 वास्तु उपाय घर में लाते हैं सुख-समृद्धि वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें। मिथुन राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। शुभता के प्रतीक बनेंगे। प्रेमी-प्र...