नई दिल्ली, फरवरी 15 -- Aaj ka Rashifal 15 February 2026: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। मंगल और चंद्रमा मकर राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, राहु कुंभ राशि में। शनि मकर राशि के गोचर में हैं।राशिफल- मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें। वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें। मिथुन राशि- बहुत बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। ...