नई दिल्ली, अगस्त 15 -- ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा मेष राशि में। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में। सूर्य और बुध कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में हैं।राशिफल- मेष राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें। वृषभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्यथित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें। यह भी पढ़ें- मंगल का तुला गोचर, सितंबर में इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय मिथुन राशि- यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार ब...