नई दिल्ली, अगस्त 14 -- ग्रहों की स्थिति- शुक्र और गुरु मिथुन राशि में। सूर्य और बुध कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि और चंद्रमा मीन राशि में, दोपहर तक चंद्रमा मेष राशि के हो जाएंगे।राशिफल- मेष राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार जन्माष्टमी के दिन क्या करना शुभ होता है? वृषभ राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा हो सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें। मिथुन राशि- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें। कर्क राशि- शासन-...