नई दिल्ली, जुलाई 11 -- ग्रहों की स्थिति- शुक्र वृषभ राशि में। सूर्य और गुरु मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। चंद्रमा धनु राशि में शाम तक मकर राशि में जाएंगे। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।राशिफल मेष राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। यह भी पढ़ें- शिवजी की भक्ति से भरे इन खास संदेशों से भेजें सावन की शुभकामनाएं वृषभ राशि- महत्वपूर्ण कार्यों को शाम के बाद प्लान करें। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेम-संतान भी अच्छा हो जाएगा। व्यापार भी अच्छा हो जाएगा। बस शाम तक संभालकर चलें, कोई रिस्क न लें। पीली वस्तु का दान करें। मिथुन राशि- कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म ...