नई दिल्ली, जून 10 -- ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में। सूर्य वृषभ राशि में। मिथुन राशि में बुध और गुरु। मंगल, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा नीच के होकर वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।राशिफल- मेष राशि- किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें, खासतौर पर शारीरिक रिस्क। प्रेम-संतान करीब-करीब ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। वृषभ राशि- प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। धन का आवक बढ़ेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। लाल वस्तु का दान करें। यह भी पढ़ें- सिंह राशि में बनने वाली है केतु-बुध की युति, इन 3 राशियों को होगा फायदा मिथुन राशि- शत्रु परास्त होंगे। कार्यों विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होंगे। स्व...