नई दिल्ली, जुलाई 6 -- Aaj ka Rashifal 6 July 2025: ग्रहों की स्थिति- शुक्र वृषभ राशि में। सूर्य और गुरु मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में। मंगल, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।Rashifal (राशिफल)- मेष राशि- जीवन सुखमय गुजरेगा। आनंदित जीवन होगा। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। जो लोग शादीशुदा हैं उनका जीवन जीवनसाथी के साथ बहुत आनंद से गुजरेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें और शुभ होगा। वृषभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, लेकिन फिर भी पहले से बेहतर होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। मिथुन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें...