नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Aaj ka Rashifal 5 July 2025: ग्रहों की स्थिति- शुक्र वृषभ राशि में। सूर्य और गुरु मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में। मंगल, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।Rashifal (राशिफल)- मेष राशि- आनंदित रहेगा जीवन। जीवनसाथी का साथ रहेगा। भरपूर हर तरीके से सहयोग रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति प्रफुल्लित करेगी। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी। संतान की स्थिति बहुत अच्छी अगर संतान वाले हैं तो। एक सुखद समय का निर्माण हो रहा है। काली जी को प्रणाम करना और शुभकारी होगा। वृषभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। छोटी-मोटी चीजें परेशान कर सकती हैं, लेकिन पहले से काफी बेहतर स्वास्थ्य है। प्र...