नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Aaj ka Rashifal 19 July 2025: ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में चंद्रमा। वृषभ राशि में शुक्र। गुरु मिथुन राशि में। सूर्य और बुध कर्क राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।Rashifal (राशिफल)- मेष राशि- शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा। सूर्य को जल देते रहें। वृषभ राशि- मन चितिंत रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य में पहले से काफी अच्छी स्थिति है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार अच्छा है, लेकिन थोड़ी मानसिक परेशानी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। लाल वस्तु का दान करें। मिथुन राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्...