नई दिल्ली, जनवरी 27 -- Aaj Ka Rashifal horoscope Today 27 January 2024-  ग्रहों की स्थिति : ग्रहों की स्थिति : मेष राशि में बृहस्पति, चंद्रमा अभी कर्क राशि में, केतु कन्या राशि में, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में, सूर्य मकर राशि में, शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। मेष राशि : शुभता बनी हुई है। घरेलू सुख थोड़ा बाधित है, लेकिन घरेलू वस्तुओं में भरपूर उछाल है, बढ़ोत्तरी है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा, सरकारी तंत्र लाभप्रद हो रहा है। राजनीतिक लाभ,उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद, शुभ समय आपका दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। वृषभ राशि : इन दिनों बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। स्वास्थ्य के मामले में ठीक नहीं है। प्रेम-संतान अच्छा नहीं है। व्यापार ठीक-ठाक है, कुछ नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं और इस समय की स्थिति कुछ अगर नया शु...