नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 28 April 2024- ग्रहों की स्थिति :- सूर्य, शुक्र और गुरु मेष राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा का प्रवेश धनु राशि में। शनि स्वग्रही होकर के कुंभ राशि में। बुध, मंगल और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।  Rashifal (राशिफल)-  मेष राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम, संतान की स्थिति भी सुधार की तरफ और अच्छा ही हो गया है। कुल मिलाकर के एक शुभ संकेत दिख रहा है। किसी तरह की कोई प्रॅाब्लम नहीं दिख रही है। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा। वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है।  मिथुन राशि- स्वास्थ...