नई दिल्ली, अगस्त 22 -- Aaj ka Rashifal 22 August 2025: ग्रहों की स्थिति: गुरु मिथुन राशि में। बुध, शुक्र, चंद्रमा कर्क राशि में। सूर्य और केतु सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।Rashifal, राशिफल- मेष राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में कुछ उत्सव सा माहौल होगा, फिर भी गृह कलह हो सकती है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा। वृषभ राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। दोस्त, मित्र, रिश्तेदार कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा। मिथुन राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी होगी। व्यापारिक रूप से भी ...