नई दिल्ली, फरवरी 16 -- ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में वक्री गति से। चंद्रमा और केतु कन्या राशि में। सूर्य, बुध और शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल मेष राशि- डिस्टर्बिंग दिन। चाहे स्वास्थ्य का मामला हो, कार्य की स्थिति हो। थोड़ा डिस्टर्ब रहेगा। शत्रु एक्टिव रहेंगे इस समय। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। वृषभ राशि- मन खिन्न रहेगा। बच्चों से जो लोग प्रेम में हैं वो प्रेम से। विद्यार्थियों के लिए स्थिति भी थोड़ी खिन्नता की शिकार होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें। मिथुन राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम...