ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय, दिसम्बर 19 -- ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध, शुक्र, चंद्रमा वृश्चिक राशि में। सूर्य और मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं। आज 19 दिसंबर दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का गोचर ज्येष्ठा नक्षत्र से वृश्चिक उपरांत धनु राशि में होने जा रहा है। ग्रहों का आज उत्तम गोचर होने जा रहा है, चंद्रमा का गोचर अधि योग बना रहा है। इसके साथ ही आज आज गुरु और सूर्य दोनों समसप्तक योग भी बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।राशिफल- मेष राशि- आज मेष राशि वाले बहुत सावधानी से रहें। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम है। किसी भी तरीके का कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। ला...