नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Aaj Ka Rashifal 7 April 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल और चंद्रमा कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। सूर्य, बुध, शनि, राहु, शुक्र मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। बुध और शुक्र दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं।7 अप्रैल को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल- मेष राशि- मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम, संतान से दूरी बनी रहेगी। थोड़ा कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी हो रही है। मिला-जुला फल रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। वृषभ राशि- व्यापारिक विस्तार होगा। स्वास्थ्य नर्म-गर्म रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम होगा और अपनों के स्वास्थ्य को लेकर के चिंतित रहेगा मन। लाल वस्तु का दान करें। मिथुन राशि- निवेश न करें अभी। जुबान पर काबू रखें। स्वास्थ्य प...