नई दिल्ली, फरवरी 4 -- ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा मेष राशि में। गुरु वक्री गति से वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में वक्री गति से। केतु कन्या राशि में। सूर्य और बुध मकर राशि में। शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।राशिफल- मेष राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य पहले से थोड़ा बेहतर है। लेकिन अभी भी मध्यम बना हुआ है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध हो रही हैं। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। सूर्य को जल दें और शुभ होगा। यह भी पढ़ें- 28 फरवरी को शनि हो रहे अस्त, इन 4 राशियों के लिए अशुभ वृषभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन बैचेन रहेगा। घबराहट, बैचेनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। हरी...