नई दिल्ली, फरवरी 3 -- ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में वक्री गति से। मंगल मिथुन राशि में वक्री गति से। केतु कन्या राशि में। सूर्य और बुध मकर राशि में। शनि कुंभ राशि में। शुक्र, चंद्रमा और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।राशिफल- मेष राशि- अज्ञात भय सताएगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। सर दर्द और नेत्र पीड़ा के कारण मन व्याकुल रहेगा। अज्ञात भय तो रहेगा ही। कुल मिलाकर के आपको शारीरिक स्थिति पर पूरा-पूरा ध्यान रखना है। प्रेम और संतान की स्थिति लाभप्रद है। व्यापार भी आपका अच्छा चलेगा। काली वस्तु का दान करें। यह भी पढ़ें- मेष मासिक राशिफल: 1-28 फरवरी 2025 तक का समय मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन अस्थिर रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार सही रहेगा। समाचार के माध्यम स...