नई दिल्ली, फरवरी 28 -- ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। शुक्र, शनि, चंद्रमा कुंभ राशि में। बुध, शुक्र, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल- मेष राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, यात्रा में उतार-चढ़ाव, आय में उतार-चढ़ाव। थोड़ा मध्यम समय दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम बना हुआ है। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा। वृषभ राशि- नए व्यापार की शुरुआत न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम दिख रही है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा लेकिन उतार-चढ़ाव के साथ। हरी वस्तु पास रखें। मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टकारी हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। कर्क राशि- परिस्थित...