नई दिल्ली, फरवरी 27 -- ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में,केतु कन्या राशि में। सूर्य, बुध, चंद्रमा और शनि कुंभ राशि में। ग्रहों का जमावड़ा कुंभ राशि में लगा हुआ है। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।राशिफल- मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा बहुत अच्छी नहीं होगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार ठीक है। सूर्य को जल दें। यह भी पढ़ें- बुध का मीन गोचर, 27 फरवरी से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय वृषभ राशि- व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी से बचें। राजनीति में थोड़ी सी सुषुप्तावस्था अवस्था रहेगी। बाकी स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक ठाक, व्यापार भी ठीक ठाक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। धर्म-कर्म ...