नई दिल्ली, फरवरी 22 -- ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में वक्री गति से। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच के होकर । सूर्य, बुध, शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में हैं।राशिफल- मेष राशि- थोड़ा बचकर पार करें। एक दिन और रह गया है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें, लाल वस्तु पास रखें। यह भी पढ़ें- मार्च का महीना इन 4 राशियों के लिए अत्यंत शुभ, मिलेंगे लाभकारी परिणाम वृषभ राशि- आनंद से ओतप्रोत रहेंगे। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक स्थिति भी सुदृढ़ है। प्रेम-संतान भी अच्छा है। सुखद दिन का निर्माण हो रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें। मिथुन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में वि...