नई दिल्ली, जनवरी 26 -- Aaj ka Rashifal 26 January 2026: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा मेष राशि में। गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। आज ग्रहों की चाल का सीधा असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है तो कुछ को स्वास्थ्य, धन और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। शनि, चंद्रमा, गुरु, राहु-केतु और अन्य ग्रहों की स्थिति से आज का दिन कई उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल. मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आप सितारों की तरह चमकते नजर आएंगे और आपके भीतर जबरदस्त सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आत्मविश्व...