नई दिल्ली, जनवरी 14 -- Aaj ka Rashifal 14 January 2026: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में। बुध, मंगल धनु राशि में। शुक्र मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। सूर्य दोपहर में 3 बजकर 13 मिनट में मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर ही मकर संक्रांति भी मनाई जाती है। आइए जानते हैं, आज यानी 14 जनवरी का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल.राशिफल- मेष राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। यात्रा अभी रोक लें, या थोड़ा सावधानी बरतें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थि...